पीडब्लूडी अवर अभियंता पर ठेकेदार संघ सयोजक टी एन पाठक ने लगाये गम्भीर आरोप

0

Uttar Pradesh: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है, जहां पीडब्लूडी के अवर अभियंता पर ठेकेदार संघ सयोजक टी एन पाठक (TN Pathak) ने गम्भीर आरोप लगाये है। बलिया पीडब्लूडी के निर्माण खण्ड में तैनात अवर अभियंता राहुल सिंह पर करप्शन के गम्भीर आरोप लग रहे है। बलिया ठेकेदार संघ सयोजक टी एन पाठक (TN Pathak) ने जूनियर इंजीनियर राहुल सिंह पर पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में फर्नीचर और ए सी आदि लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन पर आरोप है कि किसी भी वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अतिथियों के ठहरने के लिए फर्नीचर और ए सी खरीदे जाते है, लेकिन अतिथियों के जाने के बाद सारा सामान गायब हो जाता है। ठेकेदार संघ ने जेई पर बगैर वर्क ऑर्डर निर्माण कराने के भी आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जेई लंबे समय से बलिया में तैनात है और लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here