बलिया: नेताजी की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

0

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) से है, जहाँ महिलाओं ने नेताजी की जमकर पिटाई की। डीएम ऑफिस के सामने नेताजी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। आपको बता दे कि दो महिलाओं ने युवा नेता खरवार सभा के नेता कमलेश खरवार की जमकर पिटाई की।

आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे ऐंठने का उस पर आरोप था। कई महिलाओं से आवास के नाम पर ठगी की थी। वहीं नेता जी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनितिक साजिश हुई है।

बलिया (Ballia) के डीएम आफ़िस परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब महिलाओं ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। महिलाओं के साथ ही मौजूद भीड़ ने भागते हुए व्यक्ति को रोक लिया और महिलाओं ने थप्पड़ों की बारिश कर दी। महिलाओं का आरोप है कि कमलेश खरवार नाम का यह व्यक्ति कई लोंगो से आवास के नाम पर लाखों रुपये ले चुका है। पर लोगों को ना आवास मिला ना पैसा। ऐसे में कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने जैसे ही कमलेश को देखा कमलेश से पैसे मांगने लगी । कमलेश द्वारा बार-बार टाल मटोल करने पर महिलाओं ने आपा खो दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से कमलेश को बचाते हुए अपने साथ सदर कोतवाली ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here