बलिया: निजी स्कूल संचालक पर लगा गम्भीर आरोप

किशोर को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप।

0

उत्तर प्रदेश: खबर बलिया (Ballia) से है, जहां एक निजी स्कूल के संचालक पर गम्भीर आरोप लगे है। स्कूल संचालक पर किशोर को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिग किशोर को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो दिखाया। मामला बांसडीह थाना क्षेत्र के गोठौली गांव का है, जहां एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने कोचिंग पढ़ने गए नाबालिग के साथ ये हरकत की है। किशोर के साथ ऐसी हरकत करने के बाद आरोपी ने पीड़ित को धमकी भी दी। पीड़ित छात्र इस घटना के बाद से सदमे की हालत में है जबकि पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। स्थानीय पुलिस मामले को लेकर लापरवाह बनी हुई है। ऐसे में पीड़ित के परिजनों ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here