बलिया: प्रधानी के चुनाव में हुई धांधली के आरोपों को कोर्ट ने किया खारिज

0
Ballia

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में बेलहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत मुड़ाडीह में पुनः गिनती की याचिका न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गयी है। ग्राम पंचायत चुनाव के चुनाव में विपक्ष द्वारा गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए पुनः गिनती कराने के लिए न्यायालय में याचिका दाखिल की गयी थी। इस मामले में दो से ढाई साल केस चलने के बाद धांधली का आरोप गलत साबित हुआ। जीते हुए प्रत्याशी संतोष कुमार पासवान के नाम पर पुनः एक बार फिर जीत की मोहर लग गयी। इस बारे में जब वर्तमान ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मैं 68 वोटों से चुनाव जीता था, लेकिन मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा था। आज जो फैसला आया है, उस फैसले से मैं बहुत खुश हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here