बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में हुआ विष्णु महायज्ञ का आयोजन

0

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) के सहतवार क्षेत्र से है, जहां कुसौरा गांव में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी योगेश्वर सिंह के परिवार की ओर से किया गया। दरअसल समाजसेवी योगेश्वर सिंह का परिवार प्रति वर्ष उनके माता पिता की स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पिछले 13 वर्षों से कर रहा है। यह परिवार प्रति वर्ष 27 नवम्बर को माता पिता की स्मृति दिवस के रूप में मनाता है और पूरा परिवार एकत्रित होता हैं। जिसके तहत श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया किया। जिसमें योगेश्वर सिंह के परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने योगेश्वर सिंह के माता पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने उन्हें याद किया। वही जिलाध्यक्ष का कार्यक्रम में शामिल होने से लोकसभा 71 सलेमपुर में कई कयास लगाये जा रहे हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here