Ballia: एसपी एस आनन्द ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, कई थाने के प्रभारी बदले

0

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) के एसपी एस आनन्द (SP S Anand) ने बड़ा बदलाव करते हुए 8 थानाध्यक्ष समेत कई उपनिरीक्षको को इधर से उधर किया। इस स्थांतरण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपको बता दे कि लंबे समय से थानों में जमे पुलिसकर्मियों के बीच इस स्थानांतरण से खलबली मच गयी है। इस बड़े बदलाव के बारे में बात करते हुए एसपी, एस आनन्द (SP S Anand) ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह तबादला किया गया है।

तबादलों की सूचि:-

  • इसी कड़ी में भीमपुरा प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द्र पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षण सहतवार बनाया।
  • योगेंद्र सिंह को बांसडीह से सुखपुरा भेजा।
  • गजानंद चौबे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक फेफना बनाया।
  • अपराध शाखा से रामायण प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक रसड़ा बनाया।
  • स्वतंत्र सिंह को रसड़ा से प्रभारी निरीक्षक बाँसडीह बनाया।
  • हिमेंद्र सिंह को सुखपुरा से अपराध शाखा भेजा गया।
  • फेफना थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को थानाध्यक्ष रेवती बनाया गया।
  • अखिलेश चन्द्र पाण्डेय को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बाँसडीहरोड बनाया।
  • मनोज सिंह को सहतवार थानाध्यक्ष से भीमपुरा थानाध्यक्ष बनाया।
  • बाँसडीह रोड थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह को एसएसआई कोतवाली बनाया।

थानाध्यक्ष समेत लगभग तीन दर्जन उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here