मुश्किल में घिरी अभिनेत्री जयप्रदा, गैर जमानती वारंट मामले में होगी कोर्ट में सुनवाई

0

Rampur: फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा (Actress Jayaprada) मुश्किल में घिर चुकी है। रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा उनके लगातार गैरहाजिर रहने के चलते एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए गए थे। इसी मामले में उनकी सुनवाई होनी है। फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा वर्तमान समय में भाजपा नेत्री हैं और उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था।

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा (Actress Jayaprada) दो बार रामपुर से सपा के बंदर तले सांसद रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वह भाजपा में शामिल हो गई थी और उनके द्वारा स्वार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बीच एक सड़क का उद्घाटन कर दिया गया था, जिसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और फिर उन पर इसी प्रकरण में मुकदमा दर्ज हुआ था। जयाप्रदा (Actress Jayaprada) पर दर्ज यह मामला एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है जिसमें वह गैरहाजिर चल रही थी और इसी को देखते हुए कोर्ट ने उनके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिए थे, जिसको लेकर आज 17 नवंबर को सुनवाई होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here