उत्तर प्रदेश: भारत स्काउट-गाइड के 68वीं जनपदीय रैली का हुआ आयोजन

0

Uttar Pradesh: बांदा जनपद के बिसंडा कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज पर 68वीं भारत स्काउट-गाइड (Bharat Scout-Guide) उत्तर प्रदेश की जनपद रैली का आयोजन किया गया है। यह आयोजन तीन दिवसीय है, जिसमें आज प्रथम दिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने पहुंचकर रैली की शुरुआत करवाई है।

मामला बिसंडा कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज का है। जहां आज गुरुवार को भारत स्काउट-गाइड (Bharat Scout-Guide) से उत्तर प्रदेश की 68वीं जनपदीय रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजयपाल सिंह ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

भारत स्काउट-गाइड (Bharat Scout-Guide) उत्तर प्रदेश की 68वीं जनपदीय रैली का आयोजन तीन दिवसीय किया गया है, जिसमें आज प्रथम दिन सलामी मार्च वर्दी प्रतियोगिता कैंप फायर मीनार आदि प्रतियोगिता कराई गई, वही शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एकांकी भी प्रस्तुत किया गया।

इस प्रतियोगिता में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बबेरू, आदर्श किसान इंटर कॉलेज भभुवा, आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा, सहित 14 इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अशोक कुमार, अरुण अग्रहरी, जिला संगठन, आयुक्त इस्मिता द्विवेदी, आराधना गौतम, धर्मपाल सिंह, व्यायाम शिक्षक सरोज मिश्रा, प्रेम नारायण पटेल, स्काउट कमिश्नर मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here