Rubina Dilaik ने पटाखे फोड़ने पर की थी ट्वीट, अब ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

अभिनेत्री रुबीना दिलैक बीते दिन पटाखे फोड़ने को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।

0

टेलीविजन जगत की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस की विजेता रह चुकी अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में बानी हुई है। वो अकसर अपनी बेबी बंप की तस्वीरें साझा कर सुर्खिया बटोरती रहती है। अब इसी बीच अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बीते दिन पटाखे फोड़ने को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।

दरअसल, अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने दिवाली के मौके पर ट्वीट करते हुए लोगों को पटाखे ना फोड़ने की सलाह दी थी। रुबीना दिलैक ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘अब पटाखे जलाना बंद कर दीजिए। 10 नवंबर से सुबह 3 बजे तक बिना रुके पटाखे जलाए जा रहे हैं। अब ये बहुत हो चुका। इसकी वजह से एयर पॉल्यूशन तो हो ही रहा है साथ ही नॉइस पॉल्यूशन भी हम सब की जान ले रहा है।’ इस ट्वीट के बाद फैंस ने जमकर रुबीना दिलैक की ट्रोलिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद हाल ही में रुबीना दिलैक ने एक इंटरव्यू के जरिए उन्हें ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है।

अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए इस घटना पर बात की और अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, ‘जैसे सनातन धर्म में कहा गया है, दिवाली दिया और रोशनी का त्योहार है। हम बिल्कुल वैसे ही मनाते हैं बचपन से। इसमें किसी के खिलाफ कुछ नहीं था ट्वीट में। शास्त्रों में कहीं नहीं लिखा है कि 10 दिन तक पटाखे फोड़े जाते हैं।’

इसके आगे अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने कहा कि, ‘पटाखों की वजह से मैं पिछली 5-6 रातों से ठीक से सोई नहीं। मैं प्रेग्नेंट हू्ं और वैसे भी मेरे लिए अच्छी नींद लेना मुश्किल है। मुझे हर दिन औसतन दो घंटे की नींद मिलती है। लोग 10.30 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक लोग पटाखे फोड़ रहे थे। जिस वजह से मैं कई दिनों से ठीक से सो नहीं पाई हूं। ऐसे में पिछले 3-4 दिनों से मेरी तबियत काफी खराब चल रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here