Uttar Pradesh: पत्नी की बीमारी से था परेशान पति, गला रेत कर की हत्या

पुलिस की छानबीन में हत्या का मामला प्रतीत हुआ।

0
Uttar Pradesh

संभल कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चौधरी सराय निवासी रौनक (26) की हत्या पति ने बीमारी से परेशान होकर की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने यह खुलासा किया। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया क्योंकि वह जादू-टोना की शिकार थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।

सोमवार की सुबह 11 बजे रौनक का गला रेता हुआ शव मिला था। पति और उसके परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस की छानबीन में हत्या का मामला प्रतीत हुआ। इसके चलते शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

महिला के भाई अमरोहा के आदमपुर निवासी नफीस ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। चाकू भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here