Uttar Pradesh: कारोबारी की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे फेंका शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को एक कारोबारी का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। खबरों के मुताबिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपस्थित लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए।

थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां निवासी सोल कारोबारी भारत (28) की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। उनका शव बिचपुरी में रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह लोगों ने देखा तो घर में खबर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में उनकी एक्टिवा पड़ी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे परिजन ने भारत के साझीदार पर हत्या करके शव फेंकने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here