Panipat: पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी का काटा गला

आरोपी पति फिलहाल फरार है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपी प्रशांत की गिरफ्तारी की मांग की है।

0
Panipat

पानीपत के तहसील कैंप के पटेल नगर में दंपति में झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी का गला काट दिया। पति ने पत्नी पर चाकू से एक के बाद कई वार किए। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। महिला को नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुशांत कुमार निवासी वधावराम कॉलोनी निवासी ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने अपनी बहन सोनम की शादी प्रशांत कुमार के साथ की थी। दोनों के एक बेटे और बेटी है। पिछले काफी दिन से दोनों के बीच अकसर कहासुनी होती थी। उन्होंने कई बार प्रशांत को समझाया लेकिन झगड़ा खत्म नहीं हुआ।

सोमवार सुबह प्रशांत व सोनम के बीच झगड़ा हो गया। प्रशांत ने सोनम के गले पर चाकू से हमला कर दिया। प्रशांत ने एक के बाद कई बार चाकू से हमला किया। इसमें सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। प्रशांत मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने सोनम को नागरिक अस्पताल में भिजवाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपी प्रशांत की गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here