2 साल की मासूम के साथ बुजुर्ग पुजारी ने किया दुष्कर्म

घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली इलाके में 2 वर्ष की बच्ची से रेप के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि बाराबंकी के बंकी कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार शाम दो साल की बच्ची खेलते हुए अपने घर के बाहर निकली थी। तभी गांव में पंडिताई का काम करने वाला पुजारी अशोक कुमार गोस्वामी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद पुजारी अपने घर में ताला लगाकर भाग गया। घटना के कुछ देर बाद परिजनों ने खून से लथपथ दर्द से चिल्लाते हुए मासूम को पाया। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई पुरवा की है। वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था। बच्ची के परिजनों ने बताया कि गांव में बाबा अशोक गोस्वामी रहता है, जो घर-घर जाकर पूजा-पाठ और पंडिताई का काम करता है। वह धोखे से 2 साल की मासूम बेटी को अपने घर ले गया। वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर में ताला लगाकर गांव से फरार हो गया।

जब देर तक बच्ची घर नहीं आई तो परिवारवाले परेशान हो गए। वह उसे गांव में तलाशने के लिए निकले तो बच्ची उन्हें खून से लथपथ में आरोपी बाबा के घर के पास में मिली। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here