पटाखों पर बैन की याचिका को लेकर आज Supreme Court में सुनवाई

लोगों को संवेदनशील बनाने की जरूरत है। त्योहारों से मौसम में प्रदूषण को काबू करने की जरूरत है।

0

देशभर में पटाखों पर बैन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर चिंता जताई। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा, आजकल बच्चे नहीं, बड़े पटाखे जलाते हैं। यह गलत धारणा है कि जब पर्यावरणीय मामलों की बात आती है तो यह केवल अदालत की ही जिम्मेदारी है। लोगों को संवेदनशील बनाने की जरूरत है। त्योहारों से मौसम में प्रदूषण को काबू करने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि उसका ग्रीन पटाखों की बिक्री का आदेश पूरे देश में लागू रहेगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट भारत में पटाखों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं में राजस्थान के लिए एक अर्जी पर सुनवाई कर रहा था। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि यह अर्जी राजस्थान राज्य से संबंधित है। ऐसी धारण है कि अदालती आदेश केवल दिल्ली-एनसीआर पर लागू होता है, हालांकि यह पूरे देश में लागू होता है। वही राजस्थान पीसीबी के वकील ने कहा कि प्रदूषण में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हर व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दिवाली पर कम पटाखे जलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here