बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत

0
Bihar

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के कन्हौली में ऑटो रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगरा हनुमान चौक के रहने वाले दीपक पासवान अपने भतीजे रोहित के साथ फरछहिया बाजार से छठ पूजा का सामान खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगरा फरछहिया सड़क पर ऑटो रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों चाचा भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के भी परखच्चे उड़ गए। छठ महापर्व के बीच एक साथ चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जहाँ सभी परिवार वालो का रो -रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here