साहिबाबाद के एक कालोनी में 11वीं के छात्र ने छह साल की मासूस से दुष्कर्म कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है।
मां ने शिकायत दी कि वह मजदूरी करके परिवार पालती है। बुधवार को वह काम करने गई थी। किराए के कमरे में छह साल की मासूम अकेली थी। उसे पड़ोस के छात्र ने घर बुलाया और गंदी हरकत की। इसके बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
शाम को मां घर पहुंची तो बेटी ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक भैया ने गंदी हरकत की है। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। उसे पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।














