पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाको में भी ठण्ड का गहरा असर

मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।

0

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी कनकनी वाली ठंड लगने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक आ सकता है।

मौसम में बदलाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में अब घना कोहरा भी छाने लगा है। आज मेरठ, हापुड़ और अलीगढ़ में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया दिखा।

बिहार के कई शहरों के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे अगले 4 दिनों तक ठंड कम हो सकती है। हालांकि, यहां घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।

वही हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में इतनी ज्यादा ठंड पड़ रही है कि पीने का पानी भी जम गया। लाहुल घाटी में पेयजल पाइप ही ठंड में जम गई। ग्रामीण लोग कई मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here