बाँदा: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

0

Banda: ज़मीन के विवाद में अतर्रा में एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला। पूरा प्रकरण अतर्रा कस्बे का है, जहां तहसील परिसर में वकील अमर सिंह एवम ब्रजमोहन सिंह का विवाद कस्बे के बांदा रोड निवासी नीरज द्विवेदी, शिवनरेश द्विवेदी, अन्नू द्विवेदी का जमीन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि सर फुटने की नौबत आ गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर डंडे, पत्थर, हॉकी चली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच लोग घायल है। दो कानपुर एवं तीन लोग जिला अस्पताल बांदा (Banda) में भर्ती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एक जमीन को लेकर दोनो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। एसडीएम अतर्रा रवेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर दो बार उक्त जगह की नाप भी कराई गई थी लेकिन दोनो पक्ष संतुष्ट नहीं हुए। आज कब्जे को लेकर सुबह से दोनो पक्षों का विवाद हो रहा था और दो पहर को मार कुटाई हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here