राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची शीतला धाम

0
Governor Anandiben Patel

कौशांबी: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन शीतला धाम पहुँची। शीतला धाम पहुंचकर उन्होंने शीतला माता के दर्शन किए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये। दर्शन करने के दौरान सांसद कौशांबी विनोद सोनकर, जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक आदि साथ में मौजूद रहे।

शीतला माता के दर्शन करने के बाद शीतला धाम से निकलकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) थुलबुला आंगनवाड़ी कार्यक्रम स्थल पहुंची। राज्यपाल ने आगनवाड़ी कार्यक्रम में 10 बच्चो को किट वितरित किया। उन्होंने बच्चो से मिलकर प्यार जताया और उन्हे उपहार भी दिए। इसके बाद जिला जेल का भ्रमण करेंगी। 12:15 बजे सरकारी योजनाओं का कलेक्ट्रेट मे निरीक्षण करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 1:40 पर पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here