सिद्धार्थनगर: ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया

0
Siddharthnagar

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के बाँसी थाना क्षेत्र के थुम्बुवा माफी गाँव मे चोरी करने आये चोरो के गैंग को ग्रामीणों ने दौड़ाया और एक चोर को पकड़कर पेड़ से बांधकर सज़ा दे दी। फिर पुलिस बुलाकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला 20 दिसम्बर (बीती रात) का है। गांव में लगभग 12 बजे चोरो का एक गैंग चोरी करने के इरादे से पहुँचा। दो घरो में चोरी करने के बाद जब चोर तीसरे घर मे घुसे, तब उस घर के लोग जग गए और शोर मचाया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोरो को दौड़ा लिया। इस दौरान एक चोर को पकड़ने में ग्रामीण कामयाब हो गए। पकड़ा गया चोर बदायूं जिले का रहने वाला है। इस चोर की तलाशी के दौरान कुछ जेवरात भी ग्रामीणों को मिले है। इस दौरान ग्रामीणों ने चोर को पेड़ से बांधकर सज़ा दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here