दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाको में तापमान घटने के आसार, अगले चार दिन छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल की शुरुआत में कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार, तापमान में होगी गिरावट|

0
23

उत्तर पश्चिमी भारत के कई इलाको में लगातार ठंड बढ़ रही है| गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस वजह से दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हुई और ठंड में भी थोड़ी गर्मी बनी रही| वहीं, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है| दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने की संभावना है।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इस वजह से दिल्ली में ठण्ड बढ़ी हुई थी| हालाँकि बुधवार से टेम्प्रेचर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी जिस वजह से ठण्ड में राहत मिली|

नए साल की शुरुआत में बढ़ेगी ठण्ड

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। जहा साल के शुरुआत में यानि चार जनवरी तक चार डिग्री टेम्प्रेचर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घाना कोहरा छाये रहने की सम्भावना है|

वहीं विभाग ने एक से दो जनवरी को शीत लहर चलने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में यह शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा। जहा अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले चार से पांच दिन कड़ाके की ठण्ड बने रहने की सम्भावना है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here