अलीगढ़: बंद कमरे में सड़ती मिली महिला की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

0

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक बंद कमरे से पुलिस ने महिला की लाश को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू की।

बंद करने के अंदर महिला का मिला शव

अलीगढ़ (Aligarh) जिले में एक बंद कमरे के अंदर से पुलिस ने महिला का सड़ा हुआ शव बरामद किया है। महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताते चले कि मामला सासनी गेट इलाके का है। यहां पर एक कमरा तीन दिन से बंद था जिसमें से बहुत बदबू आ रही थी। जब आसपास के लोगों ने कमरे में देखा तो वहां महिला का शव पड़ा था। कमरे से बहुत बदबू आ रही थी इस मामले में पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 3 दिन से बंद कमरे के अंदर मृत हालत में पड़ी महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई और लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाका थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

किराए के मकान में रह रही थी महिला

दरअसल बताते चलें कि थाना सासनी गेट क्षेत्र के विशंभर नगर में किराए 32 वर्षीय महिला पिंकी रहती थी। रोजाना आसपास के लोग पिंकी को घर से बाहर निकलता देखते थे लेकिन पिंकी घर से बाहर नहीं निकली। 2 दिन तक पिंकी अपने घर से बाहर नहीं निकली तो उसके कमरे से बदबू आने लगी। धीरे-धीरे तीसरा दिन लगा तो बदबू तेजी के साथ बढ़ने लगी तो जब लोगों ने अंदर देखा तो पिंकी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इस घटना से आसपास के लोग काफी डर गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल में पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here