अलीगढ़: कार पर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो देख लोगों ने की कार्रवाई की मांग

0
Car Stunt

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक कार पर सवार होकर हैरतअंगेज स्टंट कर रहे हैं। वहीं पास से निकल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की।

कार की खिड़की से निकलकर स्टंट करते दिखे युवक

अलीगढ़ (Aligarh) में स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार पुलिस प्रशासन लोगों से अपील करती है कि आप कोई भी ऐसा स्टंट ना करें जिससे आपकी जान जोखिम में आ जाए। लेकिन उसके बावजूद भी स्टंटबाज अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे हैं। स्टंटबाजो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक कार पर कुछ युवक सवार है और वह कार की खिड़की से बाहर निकलकर जमकर स्टंट कर रहे हैं। वही कार के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार युवक ने इन स्टंटबाजो का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की।

फ़िरोज़ाबाद की बताई जा रही कार

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजो के द्वारा जो स्टंट किया जा रहा है। वह इकलास कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मथुरा रोड का है। यहां फ़िरोज़ाबाद नंबर की कार में सवार कुछ युवक जान जोखिम में डालकर बीच सड़क पर स्टंट दिखाते हुए दिखाई दिए। वहीं स्टंटबाजो का एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया और बताया कि किस तरीके से लोगों की जान जोखिम में कार में सवार लोग स्टंट दिखा कर डाल रहे हैं। व्यक्ति ने स्टंट दिखाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांगने की। बता दे कि यह पहला मामला अलीगढ़ से नहीं है यहां पहले भी इस तरीके के मामले सामने आते रहे हैं जिन पर पुलिस कार्रवाई भी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here