लोकसभा चुनाव के साथ इन चार 4 राज्यों में इस दिन से शरू होगा विधानसभा चुनाव

0
assembly elections

मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने आज संवाददाताओं को बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) सात चरणों में होगा। इसके साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होंगे। विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटें हैं। दोनों चुनावों के लिए 19 अप्रैल को एक साथ मतदान होगा। 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में भी 19 अप्रैल को मतदान होगा।

आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। इनकी गिनती 4 जून को होगी। ओडिशा में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 42 सीटों के लिए 25 मई को और 42 सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे और 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई व एक जून को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी। राजीव कुमार ने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here