अमेठी: बैखौफ दबंगों ने दुकानदार की जमकर की पिटाई

0

यूपी के अमेठी (Amethi) में दबंगों के द्वारा एक दुकानदार को पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दबंग की तलाश शुरू कर दी। इस घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों के साथ बाइक से जा रहा था युवक तभी दबंगों ने की पिटाई

अमेठी (Amethi) में एक बार फिर से दबंगों का कहर देखने को मिलता हुआ दिखाई दिया। यहां पर एक दुकानदार के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दरअसल बताते चलें कि मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर मजरे गांव का है। यहां एक युवक अपनी बाइक पर दो बच्चों को लेकर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ दबंग मिल गए और उन्होंने युवक के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया जैसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाय की दुकान चला कर दुकानदार करता है घर का गुजारा

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर मजरे गांव मे दबंग के द्वारा एक दुकानदार को पीटे जाने के मामले में पता चला है कि घायल युवक चाय की दुकान चला कर घर का गुजारा चलाने का काम करता है। दुकानदार का कुछ लोगों से कुछ दिन पहले कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद उन्होंने आज सड़क से गुजर रहे एक दुकानदार को रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दबंगो की तलाश शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here