Amethi: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में शिक्षक की मौत

हादसे में घायल शिक्षक की अस्पताल में मौत हो गई।

0
Uttar Pradesh

अमेठी दुर्गापुर मार्ग स्थित बाईपास ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से कॉलेज आ रहे शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल शिक्षक की अस्पताल में मौत हो गई।

जनपद प्रतापगढ़ थाना सदर के गांव चकपतेली निवासी विकास सिंह रामनगर स्थित रणवीर इंटर कालेज में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार सुबह घर से वह अपनी बाइक से रणवीर इंटर कॉलेज पढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में अमेठी दुर्गापुर मार्ग स्थित बाईपास ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने विकास की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद बीस मीटर घसीटते हुए आगे ले जाकर तब ट्रक रूका। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों की मदद से विकास को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अरूण द्विवेदी ने बताया कि अमेठी प्रतापगढ़ बाईपास पर यह सड़क हादसा हुआ है। मृतक शिक्षक के परिजन को इसकी जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here