Uttar Pradesh: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से करीब 25 लोग घायल

बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।

0
Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी निजी बस लखनऊ-बरेली हाईवे पर शनिवार की सुबह जंगबहादुर गंज के करीब पलट गई। टक्कर से करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को शाहजहाँपुर भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक निजी बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। जंगबहादुर गंज में बाईपास के अल्लीपुर मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे का पता चला तो राहगीर और पड़ोसी गांव के लोग जमा हो गए। घायलों को बस से बाहर निकाला गया और आननफानन अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम मोहम्मदी अवनीश कुमार व सीओ अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों का हाल जाना। गंभीर घायलों को शाहजहांपुर रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here