Uttar Pradesh: कार की टक्कर से किशोर की मौत

0
Uttar Pradesh

कासगंज सोरों मार्ग पर ग्राम प्राहलादपुर के निकट सड़क पार कर रहे किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर का पोस्टमार्टम कराया।

प्राहलादपुर निवासी शिवराज सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे प्रवीण के साथ सोमवार रात एनआर पब्लिक स्कूल के पास दावत में गए थे। बताया गया कि दोनों सुरक्षित घर पहुंच गये। बस्ती के पास शिवराज सिंह ने मोटरसाइकिल रोकी और जानवर बांधने लगा। तभी प्रवीन घर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। उसी समय सोरों मार्ग की ओर तेजी से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद प्रवीन सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायल अवस्था में किशोर को परिजन चिकित्सालय ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here