सोशल मीडिया साइट X पर आंधी की तरह बढ़ी सीएम योगी की पॉपुलैरिटी

X पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के फॉलोअर्स की संख्या पिछले 30 दिनों में 2.67 लाख बढ़ी है।

0

सोशल मीडिया साइट X पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के फॉलोअर्स की संख्या पिछले 30 दिनों में 2.67 लाख बढ़ी है। X पर नए फॉलोवर्स जुटाने के मामले में योगी आदित्यनाथ राजनेताओं में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से पीछे हैं।

X (पहले ट्विटर) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 30 दिनों में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के फॉलोअर्स में 2.67 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है। एक्स ने दुनिया भर के व्यक्तित्वों, संगठनों, फाउंडेशनों सहित अपने सभी हैंडल की सूची जारी की है, जिन्हें पिछले 30 दिनों में लोगों द्वारा सबसे अधिक फॉलो किया गया है।

X द्वारा जारी भारतीय राजनेताओं की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा नाम योगी आदित्यनाथ का है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवर्स की संख्या में 6.32 लाख की वृद्धि हुई है। योगी आदित्यनाथ बाकी सभी भारतीय राजनेताओं से काफी आगे हैं, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं।

इस अवधि में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के 1.82 लाख फॉलोवर्स बढ़े हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कुल फॉलोवर्स की संख्या के मामले में भी योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी से आगे हैं। X पर योगी आदित्यनाथ के कुल फॉलोअर्स की संख्या 25.9 मिलियन है जबकि राहुल गांधी के 24.1 मिलियन फॉलोवर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here