बाँदा: अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

0
Banda

बाँदा: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) में हापुड़ (Hapur) में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बाँदा के अधिवक्ता बार संघ एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय बांदा (Banda) में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय से कलेक्ट्रेट सभागार पहुँचे। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए है। आपको बता दें कि हापुड़ (Hapur) की घटना को लेकर 30 तारीख से बराबर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अधिवक्ताओं ने लाठी चार्ज के विरोध पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “मांगे पूरी न हुई तो 5 तारीख को अधिकारियों का पुतला पुकेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here