Rajasthan: बाप ने बनाया 13 साल की बेटी को हवस का शिकार

पीड़िता की मौसी ने आरोपी पिता के खिलाफ एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

0
Rajasthan

अलवर शहर के एनईबी थाने के अंतर्गत एक रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित बेटी ने मौसी और नाना के साथ थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अलवर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एनईबी थाना अधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि एक पीड़ित नाबालिक ने अपनी मौसी और नाना के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता के द्वारा उसकी मां के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मां उसे छोड़कर चली गई। वह चार साल की थी, तब उसकी मां पिता को छोड़ कर गई थी। उसके बाद से वह पिता के साथ रह रही थी। उसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। उसके पिता की हरकतों से तंग आकर उसकी दूसरी पत्नी भी चली गई।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले दिनों पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दोबारा फिर दुष्कर्म किया, तो वह अपनी मौसी के साथ चली गई। नाबालिक बेटी ने घटना के बारे में मौसी को बताया और अपने नाना को इस घटनाक्रम के बारे में बताया, तब नाना और उसकी मौसी ने एनईबी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। उसके बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here