Agra: कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या

0
Agra

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बसौनी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिवार के लोगों ने वृद्ध का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो चीख पुकार मच गए। सूचना के आधार पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरेठा की घटना है। बताया गया है कि 58 वर्षीय राम शरण पुत्र सूरज भदौरिया घर के बाहर रोज की तरह सो रहे थे। रात में किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब परिवार के लोग जागे। वृद्ध का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

वृद्ध की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना बासौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ भी की। हत्या के पीछे क्या वजह है और किसने हत्या की है, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने वृद्ध की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जल्द हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here