मंगल पांडेय स्मारक स्थल सौन्दर्यकरण के दौरान चोरों ने उड़ाये 50 हजार नकद और 7 मोबाइल

0
Ballia

Uttar Pradesh: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है, जहाँ दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां गांव में 50 हजार कैश और 7 मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां गांव स्थित स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पांडेय स्मारक स्थल (Mangal Pandey memorial site) का सौन्दर्यकरण चल रहा है। इस कार्य मे कारीगर और मजदूर काम कर रहे है। कार्य स्थल पर ठेकेदार के साथ साथ अन्य मजदूर मिस्त्री भी लगातार रह रहे है। कार्य स्थल पर सौन्दर्यकरण कार्य के दौरान चोरों ने 50 हजार रुपये कैश और ठेकेदार, मजदूर और कारीगरों के 7 मोबाइल फोन और लोहे की ग्रिल चुरा ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here