ISRO के इस साइंटिस्ट की मौत, Chandrayaan-3 में निभाई थी अहम किरदार

इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती (N Valramathi) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

0

देश जहां चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की कामयाबी की खुशियां मना रहा है, वहीं ISRO से एक दुखद खबर सामने आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती (N Valramathi) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वलरमति रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं।

चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन एन
वलरमती ने ही किया था। ISRO के सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

इसरो (ISRO) के जितने भी लॉन्च होते थे उनके काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। उनका अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here