मुंबई: संदिग्ध हालत में ट्रेनी एयर होस्टेस की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कम्प

0
Mumbai

महाराष्ट्र के मुंबई से एक सनसनीखेज सामने आया है। मुंबई के पवई में एक लड़की का उसके फ्लैट से संदिग्ध हालत में लाश बरामद किया गया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े (DCP Dutta Nalawade) ने इस बात की पुष्टि की है। मृतक लड़की ट्रेनी एयर होस्टेस थी और हालही में उसका चयन हुआ था।

पुलिस का शुरुआत में कहना है कि लड़की की चाकू से गला रेतकर खून किया गया है। पुलिस पीड़ित लड़की के फोन और बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी को जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

बीती रात मुंबई के पवई पुलिस थाने में ये सूचना मिला कि एक इमारत के फ्लैट में संदिग्ध हालत में एक लड़की की शव मिली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े केअनुसार, पवई पुलिस थाने की हद्द में मारवाह रोड पर स्थित NG हाउसिंग सोसायटी में एक 20 से 25 साल की लड़की की संदिग्ध हालत में डेड बॉडी मिली है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी दत्ता नालावाड़े के मुताबिक, मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीम का गठन किया गया है। हालांकि ये मृतक लड़की कौन थी, ये फ्लैट में अकेले कब से और क्यों राह रही थी और हत्या की वजह क्या है? इस बात जाँच- पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here