सिद्धार्थनगर जिले के जिला पंचायत कार्यालय में हुई बैठक

0
Siddharthnagar district

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar district) में विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, डुमरियागंज विधायिका सैयदा खातून, जिला पंचायत अध्यक्षा शीतल सिंह एवं सीडीओ जयेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों सांसद एवं अध्यक्ष के सामने रखा। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल व जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने अधिकारियों से समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने पूरी बैठक को लेकर जानकारी दी और कहा कि शांति पूर्वक बैठक संपन्न हुई है और जो भी समस्यायें सामने आयी है उनके लिए अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here