हरदोई: दुकानदार से दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

0
Hardoi

Uttar Pradesh: हरदोई जनपद (Hardoi) की सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ दबंग युवकों के द्वारा एक दुकानदार को दुकान में घुसकर जमकर पीटा गया। पीड़ित दुकानदार ने हरदोई की मल्लावा कोतवाली पुलिस से शिकायत की। हरदोई की मल्लावा पुलिस ने संगीन धाराओं में जब मुकदमा पंजीकृत नहीं किया तो विवश होकर पीड़ित ने हरदोई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।

हरदोई जनपद (Hardoi) में दुकानदार से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हरदोई के मल्लावा कस्बे का बताया जा रहा है, जिसमें दुकानदार को कुछ दबंग युवकों के द्वारा जमकर पीट दिया गया।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब दुकानदार के द्वारा खाने के पैसे दबंग युवक से मांगे गए तो उसके बाद उसके साथियों ने दुकानदार को दुकान में घुसकर जमकर पीटा। इतना ही नहीं पूरे दिन की कमाई दबंग पीटने के बाद उसकी दुकान से ले गए। फिलहाल पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here