PM मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में ‘BHARAT’ नाम का किया इस्तेमाल

0
G20 summit

G20 शिखर सम्मलेन का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने उद्घाटन भाषण से इस समेल्लन का आगाज किया। इसी कड़ी में अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 ग्रुप का स्थायी सदस्य नियुक्त किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी जब मित्र देशों को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल किसी भी बैठक में सभी नेताओं के आगे देशों का नाम लिखा होता है। पीएम नरेंद्र मोदी जब आज संबोधित कर रहे थे तो उनके सामने रखे कार्ड पर भारत लिखा हुआ था। भारत और इंडिया को लेकर विवाद देश में कई दिनों से चल रहा है। इस बीच G20 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भारत लिखना चर्चा का केंद्र बन गया है।

बता दें कि भारत और इंडिया को लेकर बीते कई दिनों से सत्तादल और विपक्ष के बीच बवाल मचा हुआ है। केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी20 देशों के मेहमानों को डिनर के लिए भेजे गए निमंत्रण पर भी ‘President of Bharat’ लिखा हुआ था। इसपर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि भाजपा व केंद्र सरकार I.N.D.I.A गठबंधन से डर गई है। महंगाई और बेरोजगारी के मद्देनजर से ध्यान को भटकाने के लिए भाजपा ये सब कर रही है।

बता दें कि आज यानि शनिवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जी20 देशों के सामने पहचान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के रूप में की गई है। जी20 की दो दिवसीय बैठक में सरकार कई अधिकारिक जी20 दस्तावेजों में भारत नाम का इस्तेमाल करेगी। जबकि भारत के सरकारी दस्तावेजों में संविधान के तहत इंडिया शब्द का प्रयोग होता है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल का नाम भी भारत मंडपम है। साथ ही मोदी के सामने भी अंग्रेजी में ‘BHARAT’ लिखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here