Kanpur: माँ ने नवजात को जिंदा जमीन में दबाया

विभाग के अधिकारियों के आने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

0
Uttar Pradesh

कानपुर देहात के मूसानगर थाने के पास स्थित पुलंदर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक माँ ने प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में एक नवजात शिशु को मिट्टी में दबा दिया। वहां से गुजर रहे एक जोड़े ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकार उसे बाहर निकाला।

इसके बाद एम्बुलेंस से सीएचसी ले गए। बच्चा अब स्वस्थ है। पुलंदर गांव निवासी राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को पत्नी नीलम के साथ खेत से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोई दिखा नहीं।

आगे बढ़े तो एक जगह खोदी गई मिट्टी से आवाज आती सुनाई दी। बच्चे का हाथ भी नजर आया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला। सीएचसी के डॉ. विकास कुमार ने बच्चे की जांच व इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया। कहा कि थोड़ा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन दी गई है।

बच्चे का जन्म सात से आठ घंटे पूर्व हुआ होगा। उधर बच्चा मिलने से राजेश बहुत खुश हैं। कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, भगवान ने एक बेटा दे दिया। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली भोगनीपुर और थाना मूसानगर को सूचना देने के साथ प्रोबेशन विभाग को सूचना दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here