Amit Shah की बहन का मुंबई में निधन, गृह मंत्री के दो दिन के कार्यक्रम रद्द

0
Amit Shah's sister dies

अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया है। राजेश्वरीबेन की उम्र 65 साल थी और वो फेफड़ों की बीमारी से काफी समय से पीड़ित थीं। एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई में शिफ्ट किया गया था। शाह की बहन के निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया। राजेश्वरीबेन शाह के निधन के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया है

एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि

शाह की बहन के निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजेश्वरीबेन का जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले।

अमित शाह ने किए सभी कार्यक्रम रद्द

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि वह कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।
उन्होंने कहा कि अपनी बहन की मृत्यु के बाद, शाह ने दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया है और उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान में किया जाएगा।

अमित शाह अहमदाबाद में थे।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था।शाह बनासकांठा के देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here