बीजेपी के पूर्व संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने दिया बड़ा बयान

0

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में बीजेपी के पूर्व संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला (Anand Swaroop Shukla) का अखिलेश यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए पूर्व संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला (Anand Swaroop Shukla) ने कहा कि अखिलेश यादव और उनके बाप मुलायम सिंह ने भी कभी अयोध्या के राम मंदिर में एक रुपये का बतासा भी चढ़ाया है।अखिलेश यादव अजमेर शरीफ जाएंगे, चरारे शरीफ जाएंगे, चादर भेजेंगे, चादर चढ़ाएंगे लेकिन क्या कभी एक रुपये का बतासा लेकर अखिलेश यादव और उनके बाप कभी अयोध्या नहीं गए। उन्हें भगवान कभी नही बुलाएंगे। ये पलटवार पूर्व मंत्री ने अखिलेश यादव के उस सवाल पर किया जिसमें अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा था कि जब भगवान बुलाएंगे तब उन्हें कोई नही रोक पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here