मुनव्वर राणा के निधन पर अखिलेश यादव समेत कई नेताओ ने जताया दुःख

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता समेत अन्य राजनेताओं ने दुख जताया है।

0

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का रविवार को 71 साल की उम्र में देहांत हो गया। वह पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी। मुनव्वर राणा देश के लोकप्रिय शायरों में से एक थे, जो हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते थे।

मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) की नज्म ‘मां’ का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान रहा है। वही अपने पसंदीदा शायर के यूं अचानक चले जाने से सभी अचंभित हैं। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता समेत अन्य राजनेताओं ने दुख जताया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है। फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है। देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना, भावभीनी श्रद्धांजलि।’

मुनव्वर राना की बेटी सोमैया राना ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि देश और दुनिया में भारत का नाम बुलंदियों पर ले जाने का काम मुनव्वर राना साहब ने किया। किसी तारीफ के मोहताज नहीं थे। उनका निधन देश की क्षति है। समाजवादी पार्टी उनके निधन पर दुख व्यक्त करती है। वही उनकी बेटी सोमैया राना ने बताया कि पिता का सोमवार को लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी मां, चार बहनें और एक भाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here