मैनपुरी: 22 जनवरी को जिले में बंद रहेंगी मांस-शराब की दुकाने

0
Mainpuri DM

अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन को लेकर मैनपुरी (Mainpuri) के डीएम ने क्षेत्र में मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं और लोगों से अपील की है कि वह अपनी दुकानों को बंद रखें।

शहर में नहीं खुलेंगी 22 जनवरी को मांस की दुकाने

अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। जिसको लेकर अयोध्या (Ayodhya) में तैयारियां भी जोरो के साथ चल रही है। वहीं मैनपुरी (Mainpuri) में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने जिले में मांस बेचने वाले दुकानदारों को एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आप लोग 22 जनवरी को अपनी दुकानों को पूरी तरीके से बंद रखेंगे।

शराब की दुकानों पर भी लगा रहेगा ताला

डीएम अविनाश कृष्ण ने शराब की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ-साथ पुलिस को भी आदेश दिए गए हैं कि जो लोग आदेशों को नहीं मानेगा उसके खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने इसी के साथ-साथ कहा कि जिले में प्लास्टिक और पॉलिथीन को लेकर भी हम लोगों की तरफ से अभियान चलाया गया है। किसी भी तरीके से कोई भी दुकानदार अपनी दुकान पर प्लास्टिक या पॉलिथीन ना रखें। अगर रखता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here