चित्रकूट: कटी हुई महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

0

यूपी के चित्रकूट (Chitrakoot) में कुछ दिन पहले एक महिला की सर कटी हुई लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिली थी महिला की सर कटी लाश

चित्रकूट (Chitrakoot) जिले में 10 जनवरी को एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में सर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया। बताते चलें कि बरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलमजरा गांव में 10 जनवरी को थाने से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे एक महिला की सर कटी अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। इस मामले के बाद पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी जहां पर पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था। महिला की लाश के मामले में पता चला था कि निशा वर्मा है जो कि आदर्श कॉलोनी की रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और उसके बाद पता चला है कि किन-किन लोगों से महिला की बात हुई और बाद में पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया।

पुलिस ने हत्या के मामले में छह लोगों को किया गिरफ्तार

बरगढ़ थाना इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुड्डू नाम का एक व्यक्ति इस हत्या में मुख्य आरोपी पाया गया है। उसने ही निशा वर्मा को सुनसान इलाके पर बुलाया था और उसके पास अपने साथियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी लेकिन इसे मना करने पर आरोपी गुड्डू ने निशा के ऊपर बड़े पत्थर से हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और हत्या का खुलासा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here