बस्ती: भाई निकला भाई का हत्यारा, पुलिस ने किया खुलासा

0

यूपी के बस्ती (Basti) में पुलिस ने एक हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़ा गया आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहा था जिसको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

एसओजी टीम और पुलिस ने पकड़ा हत्यारा

बस्ती: (Basti) जिले में कुछ दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि मामला हरेया इलाके का है। यहां पर कुछ दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला पुलिस की संज्ञान में आया था। इस घटना के बाद पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने हत्या का खुलासा करने के लिए टीम को गठित कर दिया था। टीम गठित होने के बाद पुलिस हत्या में शामिल आरोपी की तलाश कर रही थी बाद में एसओजी और पुलिस टीम ने मिलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार करने का काम किया। जिसके खिलाफ हत्या के मामले में मामला दर्ज करते हुए उसको जेल की सलाखो के पीछे पहुंचाने का काम किया।

जमीन के लालच मे भाई ने की थी भाई की हत्या

पकड़े गए आरोपों के मामले मे एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले को मेरी पुलिस टीम ने गंभीरता का साथ लिया और हत्या का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई की हत्या उस वक्त की जब वह अपने घर पर सो रहा था और उस दौरान उसके ऊपर हमला कर दिया। हत्या करने की वजह भी बताई और बताया कि उसने जमीनी लालच को लेकर अपने भाई की हत्या की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here