बाराबंकी: कोहरे के चलते नहर में गिरी कार, एक की हुई मौत एक लापता

0

यूपी के बाराबंकी (Barabanki) में कोहरे के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया। वहीं स्थानीय प्रशासन की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया गया।

कोहरे के चलते कार हादसे का शिकार

बाराबंकी (Barabanki) जिले में पुलिस प्रशासन लगातार कोहरे की वजह से लोगों से सावधानियां के साथ वाहन चलाने की अपील कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग इस पर अमल नहीं कर रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवा इलाके से सामने आया है जहां पर एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। बताते चलें कि होंडा कार में पांच लोग सवार होकर जा रहे थे तभी कोहरे के वजह से कार चला रहे चालक को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और वह सीधे नहर में जा गिरी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

स्थानीय प्रशासन ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया

देवा इलाके में दुर्घटना का शिकार हुई कार के मामले में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक कार रात के अंधेरे में कोहरे के चलते नहर में गिर गई थी। घटना की जैसे ही जानकारी हमारी पुलिस को हुई वैसे ही हमारी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां पर स्थानीय प्रशासन की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बढ़ाने का काम किया। वही एक व्यक्ति के शव को बरामद किया गया जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। जिसको ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही लापता हुए व्यक्ति को ढूंढ निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here