यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर, चालीस यात्री घायल

0
Yamuna Expressway

यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर यहां आज यानि सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 3 बजे के 2 बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में करीब 40 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही घायल यात्रियों को प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मिली जानाकरी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए जिनमें से 31 घायलों को जिला अस्पताल और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भयानक हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया है कि हादसे का शिकार होने वाली एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। हालांकि, यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये दोनों बसें हादसे का शिकार हो गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here