औरैया: दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे

0

यूपी के औरैया (Auraiya) मे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। वही दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

लाठी-डंडों से एक दूसरे के ऊपर जमकर हुए हमले 

औरैया (Auraiya) जिले में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई और यह कहासुनी एक जंग में तब्दील हो गई और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलना शुरू हो गए। बताते चले कि मामला बेला थाना क्षेत्र के धुंधपुर इलाके का है। यहां पर किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने लगे। वहीं आसपास के लोग काफी देर तक खामोश खड़े रहे लेकिन बाद में मामले को शांत कराया गया।

झगड़े के वक्त महिला बुजुर्ग भी दिखे शामिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि दो परिवार के लोग आमने-सामने आते हुए दिखाई दिए यहां कुछ लोगों के हाथों में लाठी डंडे दिखाई दिए। तो कुछ लोग हाथ पैरों से एक दूसरे को जमकर पीटते हुए दिखाई दिए। वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल दिखाई दिए। वही दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता के साथ लिए जा रहा है जो भी लोग दोषी होंगे उनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here