शाहदरा: दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

दिल्ली दमकल सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

0

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार की शाम एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। दिल्ली दमकल सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें रात नौ बजकर पांच मिनट पर शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। अब तक हमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।’ वही कपड़े की दुकान के मालिक मुकेश जैन ने बताया कि वह शाम सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट आए थे।

मालिक मुकेश जैन ने बताया, ‘मुझे रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली और मैंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।’ उन्होंने कहा कि इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here