बलिया: “धर्म राजनीति का हिस्सा नही हो सकता।” अखिलेश यादव

0
Akhilesh Yadav

Ballia: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है, जहां यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहुंचे हुए है। अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म राजनीति का हिस्सा नही हो सकता। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास जनता के सवालों का जवाब नही है। ऐसे मे वो धर्म के पीछे छिप जाती है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण के सवाल पर कहा कि भगवान जब बुलाएंगे तो बीजेपी नही रोक पायेगी। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी कैसे तय कर सकती है कि किसको बुलाना है, किसको नही। अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि ये बुलावा प्रभु राम की ओर से नही, बीजेपी की ओर से है। जब प्रभु दर्शन देने की इच्छा करेंगे तो कौन रोक पायेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ सपा पूरी जिम्मेदारी के साथ है।अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि ग्राम प्रधानों के बजट का पैसा काटकर विकसित भारत का सपना पूरा नही हो सकता। अखिलेश ने कहा कि देश की सीमायें असुरक्षित हैं, नौजवान बेरोजगार है, किसानों की आय दोगुनी नही हुई।

आपको बता दे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बलिया मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उन्होने भीखपुर गांव पहुंच कर स्व.राजेन्द्र पांडेय को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here